प्रधानमंत्री ने कच्छ सड़क हादसे पर जताया दुख

युगवार्ता    09-Oct-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि कच्छ में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के निकट शुक्रवार सुबह एक ट्रक और बोलेरो कैंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बोलेरो कैंपर में 20 से अधिक श्रमिक सवार थे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags