प्रधानमंत्री ने विश्व कौशल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं से मुलाकात की

युगवार्ता    09-Oct-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेताओं के साथ


नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेताओं से शुक्रवार को अपने सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने युवा प्रतिभाओं से बातचीत की और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में उनकी सफलता को रेखांकित किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर युवा प्रतिभाओं की सफलता को सराहा। तस्वीरों में प्रधानमंत्री पदक विजेताओं से बातचीत करते और उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।

यह मुलाकात युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने और व्यावसायिक कौशल के महत्व को रेखांकित करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags