केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे

युगवार्ता    01-Nov-2026
Total Views |
केन्द्रिय मन्त्री राजीव रञ्जन सिंह तीनदिने भ्रमणका लागि सिक्किम आइपुगे


पाक्योंग, 01 नवंबर (आईपीआर)। केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज सिक्किम पहुंचे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं और पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

पाक्योंग पहुंचने पर उनका स्वागत सिक्किम मिल्क यूनियन के अध्यक्ष यम कुमार मिश्रा, मत्स्य पालन विभाग की सचिव रोशनी राई, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के प्रधान निदेशक एवं सचिव डॉ. संदीप गुरंग, सिक्किम कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. टीबी घटानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और डेयरी सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने किया।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं और पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह मंगन जिले का दौरा कर विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, सिरी नस्ल के बैलों की प्रदर्शनियों तथा मत्स्य सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेंगे।

दौरे के क्रम में मंत्री सिंह गंगटोक स्थित सिक्किम कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड में डेयरी सहकारी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ भी करेंगे। इन पहलों का उद्देश्य डेयरी सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाना तथा सहकारी आधारित विकास के माध्यम से टिकाऊ आजीविका को बढ़ावा देना है।-------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Tags