केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

युगवार्ता    01-Nov-2026
Total Views |
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का  विमानतल पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा  स्वागत करते हुए


रायपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज रविवार की देर शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन, राजेश अग्रवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक मोतीलाल साहू, सुशांत शुक्ला एवं भावना बोहरा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, सत्कार विभाग के प्रदेश संयोजक आकाश विग तथा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Tags