अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : एमपीएस ने पारकर को छह विकेट से हराया

युगवार्ता    11-Nov-2026
Total Views |
विजेता एमपीएस क्रिकेट एकेडमी।


मुरादाबाद, 11 नवम्बर (हि.स.)। अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित कर दिया। एमपीएस एकेडमी के तेजस मैन ऑफ द मैच बने।

डिस्ट्रिकट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में बल्लेबाजी करने उतरी पारकर की टीम 27.4 ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें काव्यांश ने 27, अकबर ने 23, नीरज ने 18, अंजर ने 40, दक्ष ने 19 रन बनाए। एमपीएस की ओर से तेजस ने तीन, माध्विक और आयुष ने दो-दो तथा अब्दुल और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीएस एकेडमी ने 17 ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाकर जीत दर्ज की। अनंत ने 27, अर्श ने नाबाद 24, समर्थ ने नाबाद 12, दिव्यांश ने 30 और अरबाज ने आठ रन बनाए। पारकर एकेडमी की ओर से प्रतीक ने दो और रुद्राक्ष ने एक विकेट लिया। तीन विकेट लेने पर तेजस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उन्हें कोच मोहम्मद सलीम ने पुरस्कार प्रदान किया।

इस दौरान अवस्थी मेमोरियल कमेटी के सचिव नितिन गुप्ता, एडमिनिस्ट्रेटिव साउद आलम, मिर्जा दानिश आलम, प्रतीक्षा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags