
कोलकाता, 11 नवंबर (हि.स.)। असम में कोलकाता से मिजोरम (आइजोल) जा रही साइरंग एक्सप्रेस (13125) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यात्रियों के परिजनों की मदद और उन्हें सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने कई स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से हेल्प डेस्क स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस ट्रेन में बंगाल के भी कई यात्री सवार थे, जिसके कारण उनके रिश्तेदारों में भारी चिंता का माहौल है।
सियालदह स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 033-23833326 और 033-23509643 हैं। इसके अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क शुरू किया गया है, जिसके नंबर 9002052957, 9046226635, 03564-253498 (1072), 03564-270870 (1072), 03564-270871 (1072) और 03564-252498 (1072) हैं।
असम के गुवाहाटी और लमडिंग में भी यात्रियों के परिजनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गुवाहाटी स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 0361-2731621, 0361-2731622 और 0361-2731623 हैं। वहीं, लमडिंग के हेल्पलाइन नंबर 03764-263858, 03764-265958 और 03764-263831 हैं। लमडिंग सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 03674-263268, 03764-265949 और 03674-265950 जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह कामरूप जिले के दिगारू स्टेशन के पास साइरंग एक्सप्रेस का इंजन और छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
, घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। बाकी फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित भेजने और कुछ यात्रियों को वापस लाने के लिए वैकल्पिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर सियालदह से भी एक विशेष ट्रेन असम के लिए रवाना की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर