कूच बिहार ट्रॉफी के लिए दिल्ली की अंडर-19 टीम के चयन ट्रायल 12 नवंबर को

युगवार्ता    11-Nov-2026
Total Views |
डीडीसीए लोगो


डीडीसीए ने 108 खिलाड़ियों को बुलाया, सेंट स्टीफंस क्रिकेट मैदान पर सुबह नौ बजे से होंगे ट्रायल

नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने घरेलू सत्र 2026-27 की आगामी कूच बिहार ट्रॉफी के लिए दिल्ली की पुरुष अंडर-19 टीम के चयन ट्रायल में शामिल होने वाले 108 खिलाड़ियों की सूची जारी की है।

चयन ट्रायल 12 नवंबर 2026 को दिल्ली के सेंट स्टीफंस क्रिकेट मैदान पर सुबह नौ बजे से आयोजित किए जाएंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे तक मैदान पर पहुंचने और वहां पहुंचने के बाद टीम प्रबंधक तथा चयन समिति को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

पात्रता के अनुसार, खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2007 या उसके बाद का होना चाहिए। डीडीसीए ने स्पष्ट किया है कि ये खुले चयन ट्रायल नहीं हैं। केवल सूची में शामिल और विशेष रूप से बुलाए गए खिलाड़ी ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

ट्रायल के लिए बुलाए गए 108 खिलाड़ी

आकर्ष भटनागर, आरव गर्ग, अबीर सूदन, अभय तलवार, अभिराज गगन सिंह, आदित्य अग्रवाल, अद्वित्य पोपली, अगस्त्य वत्स, अमन, अनिरुद्ध मीणा, आराध्य चावला, अर्नव बुग्गा, आर्यन भारद्वाज, अश्मित जिंदल, औम पराशर, अव्यम जैन, भाविन भाटिया, दक्ष, दक्ष चाहर, धन्या नकड़ा, ध्रुव बिंद्रा, द्वीप गहलोत, गंगेश मिश्रा, गर्व कुमार, गौरव शर्मा, हरमन, हन्नी, इधांत शर्मा, ईशान डबास, कैरव सिंघानिया, कनव मेहता, किरीट कौशिक, लक्ष्य बंसल, लक्ष्य भरतवाल, लक्ष्य सेखरी, ललित कुमार, माधव अग्रवाल, मनेपल्ली जनव, मोहक कुमार, नैतिक माथुर, नैतिक यादव, निखिल सांगवान, नूर मोहम्मद, ओजसदीप सिंह, परीक्षित सिंह भाटी, पार्थ राज, पायनियर जोशी, प्रद्युम्न सनन, प्रथमजोत सिंह, प्रिक्षित, राहुल, रुद्रदेव यादव, रुवीर खेतरपाल, सायंश वोहरा, सक्षम त्यागी, शक्षम शर्मा, शांतनु यादव, शौर्यवीर, श्रीहान आहूजा, तन्मय चौधरी, तरुण सिंह, उदय चावला, वंश जेमिनी, वरुण वनजानी, वेदांत सहवाग, विराट यादव, यशव गर्ग, यथार्थ सिंह, युवराज सिंह पंवार, दिवित खंडेलवाल, ईशान अग्रवाल, रोहन कुमार, आर्यन सेजवाल, नमन खंडेलवाल, कुशाग्र अग्रवाल, वेदांत दुआ, आंजनेय शर्मा, खुशहाल यादव, रुद्र बिधूड़ी, अर्नव शर्मा, पार्थ गोशैन, गौतम महेंद्रू, आरनव सलूजा, नवनीत सोलंकी, अर्जुन मल्होत्रा, तनुभव गायेन, युवराज सिंह, नकुल यादव, आरुष सिंह, मनन बत्रा, कुणाल शर्मा, हृदय संसनवाल, वरुण शर्मा, अभिषेक, अरिहंत भड़ाना, आदित्य नारंग, अयान अरोड़ा, आदित्य कुमार, गर्वित वासन, अर्पण गोयल, सूर्यांश राणा, यश कुमार, आर्यन तेहलान, नमन थोलिया, शौर्य सिंह, सूर्यांश पाठक, प्रिंस मिश्रा और धीरन चौधरी।

डीडीसीए ने यह भी बताया कि आर्यवीर सहवाग राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद टीम से जुड़ेंगे। चयन ट्रायल जूनियर पुरुष चयन समिति की निगरानी में आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Tags