उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

युगवार्ता    11-Nov-2026
Total Views |

- देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी

देहरादून, 11 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इनमें 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के साथ नगर निकायों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर पर्यटन विभाग में अपर सचिव और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से मुख्य विकास अधिकारी देहरादून बनाया गया है। प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारी अनामिका को प्रतीक्षारत से मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। आशीमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है। दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुद्रकी से मुख्य विकास अधिकारी चमोली तथा राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल से आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल बनाया गया है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायतीराज बनाया गया है, जबकि रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून बनाया गया है। श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून और नारायण सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा और ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार, कौस्तुभ मिश्रा को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर, सुमता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, रविन्द्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर, निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर तथा जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (काला) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर, कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर तथा गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा

Tags