पीएम बालेन्द्र शाह के भारत दौरे से पहले भारतीय राजदूत ने विदेश मंत्री शिशिर खनाल से की मुलाकात

युगवार्ता    16-Nov-2026
Total Views |
भारत के नवनियुक्त राजदूत से मुलाकात करते नेपाल के विदेश मंत्री


काठमांडू, 16 नवंबर (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नेपाल के नवनियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने सोमवार को नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार मुलाकात की।

सिंहदरबार स्थित विदेश मंत्रालय में हुई इस मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री खनाल ने राजदूत दलेला को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त होने पर बधाई दी और उनके सफल एवं फलदायी कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मुलाकात के दौरान नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम मैत्रीपूर्ण संबंधों और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के विषय पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के प्रस्तावित भारत दौरे के मद्देनजर इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की कूटनीतिक तैयारियों के क्रम में देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags