हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

युगवार्ता    17-Nov-2026
Total Views |
हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद सभापति सी. पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं राजीव रंजन सिंह और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल के साथ।


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राजीव रंजन सिंह, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पुरी पांच नवंबर को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। पुरी ने मध्य प्रदेश से निर्वाचित होने से पहले उत्तर प्रदेश से अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस सीट पर उनका कार्यकाल नवंबर में ही समाप्त हो रहा था।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags