उत्तराखंड की अंडर-23 महिला टीम ने चंडीगढ़ को 114 रन से हराया

युगवार्ता    17-Nov-2026
Total Views |
उत्तराखंड की अंडर-23 महिला टीम ने चंडीगढ़ को 114 रन से हराया


देहरादून, 17 नवंबर (हि.स.)। बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में उत्तराखंड की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 114 रन से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में उत्तराखंड की बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाजों ने भी प्रतिद्वंद्वी टीम को दबाव में रखते हुए बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत को राज्य की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है। युवा खिलाड़ियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन से उत्तराखंड की टीम की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और प्रतिभा का पता चलता है। यह सफलता खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही राज्य में महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी जगाती है।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-23 खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन गर्व का विषय है। 114 रन की जीत उनकी मेहनत, समर्पण और टीम भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां लगातार साबित कर रही हैं कि राज्य महिला क्रिकेट में नई ऊंचाइयां हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि सीएयू खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags