यूपीसीए अंडर-19 क्रिकेट टीम चयन मैच के लिए मुरादाबाद के तीन और रामपुर का एक क्रिकेटर चयनित

युगवार्ता    02-Nov-2026
Total Views |
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ( डीएसए ) मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता


मुरादाबाद, 02 नवम्बर (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-19 क्रिकेट पुरुष टीम के चयन के लिए होने वाले चयन मैच के लिए मुरादाबाद के तीन क्रिकेटरों को जगह मिली है। इनमें यश व्यास, कुशल यादव और कृष्णा यादव शामिल हैं। वहीं रामपुर के अरुष गुप्ता को भी चयन मुकाबलों के लिए चुना गया है।

साेमवार काे विजय गुप्ता ने बताया कि चारों खिलाड़ियों को तीन से छह नवंबर तक ग्रेटर नोएडा के जीबी नगर में होने वाले मुकाबलों में प्रतिभाग करना है। यूपीसीए की ओर से चयनित खिलाड़ियों को तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे तक ग्रेटर नोएडा में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इन मैचों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags