भारत ने विस्थापित रोहिंग्याओं की म्यांमार में सुरक्षित वापसी का फिर किया समर्थन

युगवार्ता    20-Nov-2026
Total Views |
Rohingya


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। भारत ने रोहिंग्याओं पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है और कहा है कि भारत विस्थापितों की म्यांमार में सुरक्षित, त्वरित और स्थायी वापसी का समर्थन करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के 19 नवंबर के फैसले पर था। इसमें म्यांमार को रखाइन राज्य में 2017 के अभियानों के दौरान रोहिंग्याओं के नरसंहार का दोषी पाया गया था।

उन्होंने कहा, “हमने फैसले पर ध्यान दिया है। भारत ने रखाइन राज्य से विस्थापित रोहिंग्या लोगों की सुरक्षित, त्वरित और स्थायी वापसी का लगातार समर्थन किया है। इस उद्देश्य के लिए भारत ने पहले भी ऑपरेशन इंसानियत के तहत पांच चरणों में बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविरों को राहत सामग्री प्रदान की थी। हमने इस उद्देश्य के लिए म्यांमार में रखाइन राज्य विकास कार्यक्रम का भी समर्थन किया है।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags