उपराष्ट्रपति 21 व 22 नवंबर को महाराष्ट्र और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे

युगवार्ता    20-Nov-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (फाइल फोटो )


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 21 और 22 नवंबर को महाराष्ट्र और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद चेन्नई में नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक समारोह में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सीपी राधाकृष्णन 21 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद वह चेन्नई जाएंगे। वहां 22 नवंबर को नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags