
भारतीय इतिहास में 21 नवंबर का दिन एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए भी याद किया जाता है। वर्ष 1983 में इसी दिन भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल देशों के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई थी। नई दिल्ली में आयोजित यह राष्ट्रमंडल का सातवां शिखर सम्मेलन था, जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। सम्मेलन 29 नवंबर तक चला और इसका समापन गोवा में हुआ।
इस शिखर सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के केंद्र में तीन प्रमुख विषय रहे। इनमें अमेरिका की ओर से ग्रेनाडा पर किया गया सैन्य हमला, दक्षिण अफ्रीका की सेना की नामीबिया में मौजूदगी और क्यूबा की सैन्य भूमिका से जुड़ा मुद्दा तथा अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच बढ़ती परमाणु प्रतिस्पर्धा शामिल थे।
उस समय शीत युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव बना हुआ था। अमेरिका और सोवियत संघ के बीच परमाणु हथियारों की होड़ वैश्विक शांति के लिए चिंता का विषय थी। वहीं, ग्रेनाडा में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और दक्षिणी अफ्रीका में जारी संघर्षों ने भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा था।
नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन ने भारत को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित करने का अवसर दिया। इसमें शामिल देशों ने वैश्विक शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन का गोवा में समापन हुआ।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1165 - पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
1744 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।
1857 - कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया।
1890 - इटली में आम चुनाव हुए।
1892 - लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।
1904 - अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
1936 - फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित।
1946 - वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
1980 - इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत।
1983 - भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 - लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे, जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 - साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2001 - इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2002 - नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
2009 - फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।
2011 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
जन्म
1897 - नीरद चन्द्र चौधरी - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेजी लेखक और विद्वान।
1901 - नवकृष्ण चौधरी - उड़ीसा के दूसरे मुख्यमंत्री।
1914 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार ।
1926 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु।
1930 - गीता दत्त - प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
निधन
1912 - सखाराम गणेश देउसकर - क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार।
1937 - जगदीश चंद्र बोस - वैज्ञानिक।
1971 - राम उग्रह पांडेय - महावीर चक्र से सम्मानित वीर बलिदानी सैनिकों में से एक ।
1977 - प्रकाशवीर शास्त्री - लोकसभा के पूर्व सदस्य और संस्कृत के विद्वान साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।
1990 - रोल्ड डॉल - 20वीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार।
2020 - तरुण गोगोई - असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 - विश्व मोहन बडोला - फिल्म अभिनेता तथा टीवी कलाकार।
2023 - फातिमा बीबी - सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।
- राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा