भाजपा-अकाली गठबंधन संभव, आज हो सकती है घोषणा

युगवार्ता    24-Nov-2026
Total Views |
amit shah


नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। गुरु पर्व के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह भाजपा केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करने वाले हैं। इस प्रेस वार्ता में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अकाली दल के प्रमुख सरदार सुखबीर सिंह बादल भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार पंजाब चुनाव के मद्देनजर अकाली और भाजपा में गठबंधन हो सकता है। इसकी घोषणा भी प्रेस वार्ता में ही हो सकती है। कई दिनों से इस बात के कयास राजनीतिक गलियारों में लगाए जा रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Tags