
नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। गुरुनानक जयंती के मौके पर घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रह है। वहीं चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना (24 कैरेट) और जेवराती सोना (22 कैरेट) आज 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी सोमवार के भाव यानी 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,26,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक