राजनाथ सिंह आज कर्नाटक के कलबुर्गी दौरे पर, विशाल पदयात्रा में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित

युगवार्ता    25-Nov-2026
Total Views |
ರಾಜನಾಥ ಸಿಂಗ್ ಫೈಲ್ ಪೋಟೋ


कलबुर्गी, 25 नवंबर (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचेंगे। वह दोपहर 3 बजे शहर के नगरेश्वर स्कूल से जगत सर्किल तक आयोजित विशाल पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समर्थन में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कलबुर्गी में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

राजनाथ सिंह पहली बार कलबुर्गी के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता भी पदयात्रा में शामिल होंगे। सिंह ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह 25 नवंबर को कलबुर्गी में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्सुकता जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Tags