धर्मशाला, 26 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान नौनिहाल एटलस को सौंपी गई है। जबकि आदित्य कटारिया को उपकप्तान बनाया गया है। टीम के अन्य खिलाड़ियों में आदित्य, अनिकेत ठाकुर, किशन कुमार, साहिल कुमार, आदिल राणा, अंश धीमान, अर्जुन पठानिया, शिवम शर्मा, अमनदीप ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, मंथन गुरुंग, साहिल चौहान, हार्दिक शर्मा, जपनीत सिंह, शुहुल शाह, लक्षित ठाकुर शामिल हैं। वहीं टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर महादेव और युवराज सिंह को शामिल किया गया है।
टीम के मुख्य कोच के तौर पर हेमन्त डोगरा को जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश शर्मा बॉलिंग कोच, रोहित कालिया सहायक कोच, राजिंदर नाहटा फिजियो, अंकुश आदित्य ट्रेनर, अंकित अरोड़ा वीडियो एनालिस्ट, संदीप कुमार साइड आर्म, भूपेंद्र सिंह चौहान मसाज़र तथा विवेक धीमान मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।
हिमाचल की टीम के मैचों का कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश बनाम राजस्थान के बीच 26-29 नवंबर को अमतर में, पंजाब बनाम हिमाचल प्रदेश 3-6 दिसंबर को रोपड़ में, हिमाचल प्रदेश बनाम हैदराबाद 11-14 दिसंबर को अमतर में, दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश 18-21 दिसंबर को तथा हिमाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ 26-29 दिसंबर तय होना बाकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया