सचिवालय प्रीमियर लीग 2026 : जायंट्स और स्मैशर्स ने दर्ज की जीत

युगवार्ता    26-Nov-2026
Total Views |
रवि रंसवाल


देहरादून, 26 नवंबर (हि.स.)। सचिवालय प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में सचिवालय जायंट्स और सचिवालय स्मैशर्स ने जीत दर्ज की। पहले मैच में जायंट्स ने रॉयल रेंजर्स को 91 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में स्मैशर्स ने बुल्स को तीन विकेट से शिकस्त दी।

पहले मुकाबले में सचिवालय जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाए। कपिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की पारी खेली। सौरभ उनियाल ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय रॉयल रेंजर्स की टीम 12.4 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। अजीत शर्मा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। जायंट्स की ओर से राकेश जोशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए। कपिल गंगवार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सचिवालय बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सुधांशु राणा ने 59 और भूपेंद्र जोशी ने 44 रन बनाए। मदन और नवीन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय स्मैशर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर 214 रन बना लिए और तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। रवि रंसवाल ने 38 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 87 रन की तूफानी पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Tags