कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत

युगवार्ता    26-Nov-2026
Total Views |
नितिन गडकरी का स्वागत करने पहुंचे डॉक्टर अजय पोद्दार


गडकरी जी का स्वागत कर एयरपोर्ट से निकलते पीएचई मंत्री


कोलकाता, 26 नवंबर (हि. स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कोलकाता आगमन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

नितिन गडकरी के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए कोलकाता आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात भी हुई।

गौरतलब है कि, नितिन गडकरी देश में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र के विकास और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में देशभर में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने और आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया गया है।

वहीं, डॉ. अजय कुमार पोद्दार पश्चिम बंगाल सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचई) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के कोलकाता आगमन पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा किए गए स्वागत को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

Tags