
प्रयागराज, 28 नवंबर (हि.स.)। रेलगांव क्लब ने स्पोर्ट्स प्वाइंट क्लब को 29 रन से हराकर द्वितीय स्वर्गीय राममूर्ति त्रिपाठी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए। शनिवार को विजेता टीम के नैतिक शुक्ला (65 रन एवं एक विकेट), और शिवांश मिश्रा (42 रन एवं दो विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
ईश्वर शरण इंटर कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में रेलगांव क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.2 ओवर में 204 रन (नैतिक शुक्ला 65, शिवांश मिश्रा 42, उद्गम श्रीवास्तव 20, रिषभ श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी और अलोक मिश्रा तीन-तीन, आयुष एक विकेट) बनाए।जवाब में स्पोर्ट्स प्वाइंट क्लब की टीम 28.2 ओवर में 175 रन ( तानिष्क तिवारी 51, मान 26, दुश्यंत त्रिपाठी 14, मोहम्मद अकदस अली, अंश सिंह, शिवांश मिश्रा व सक्षम वर्मा दो-दो, नैतिक शुक्ला एक विकेट) पर सिमट गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल