लोकसभा अध्यक्ष ने दिलाई नवनिर्वाचित सांसद देवाशीष शर्मा को शपथ

युगवार्ता    29-Nov-2026
Total Views |
सांसद शर्मा शपथ ग्रहण करते हुए


नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को असम के नगांव निर्वाचन क्षेत्र से सांसद देवाशीष शर्मा को संसद में अपने कक्ष में शपथ दिलाई।

शर्मा एक रिटायर आईएएस अधिकारी हैं और नगांव के जिला कमिश्नर रह चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर माह में हुए उपचुनाव को 1 लाख 42 हजार मतों से जीता था। यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से रिक्त हुई थी, जिन्होंने भाजपा का दामन थामा था।

उल्लेखनीय है कि कल संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी और सरकार को इसे पारित कराने के लिए दो-तिहाई मतों की जरुरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags