हमले की निंदा किए बिना परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की मांग नहीं कर सकता आईएईए : ईरान

युगवार्ता    29-Nov-2026
Total Views |

तेहरान, 29 नवंबर हि.स.)। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। ईरान के परमाणु ऊर्जा प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा है कि एजेंसी हमले की धमकी या सैन्य हमलों के खतरे के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की मांग नहीं कर सकती, क्योंकि आईएईए उन ठिकानों पर हुए हमलों की निंदा करने से परहेज कर रही है।

सरकारी मीडिया के अनुसार इस्लामी ने कहा कि ईरान की सभी परमाणु सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इजराइल की ओर से हमलों के खतरे को देखते हुए देश में भूमिगत परमाणु ठिकाने बनाए गए हैं।

इस्लामी का बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसके परमाणु ठिकानों की निगरानी को लेकर तेहरान तथा आईएईए के बीच तनाव बना हुआ है। ईरान का कहना है कि परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा और संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए तथा निरीक्षण की मांग के साथ उन पर हुए सैन्य हमलों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags