बलिया : 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल यूपी ने जीता

युगवार्ता    06-Nov-2026
Total Views |
फाइनल विजेता टीम को ट्राफी देते डीएम


बलिया, 06 नवंबर (हि.स.)। बलिया में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने कब्जा जमाया। अंडर 17 नेशनल का खिताबी मुकाबला वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेला गया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन की सीख दी।

फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकबला अतिरिक्त समय में खेला गया, अतिरिक्त समय में भी कोई फैसला नहीं हो सका। खिताबी मुकाबले में टाईब्रेकर भी 3-3 की बराबरी पर समाप्त हो गया। इसके बाद सडेन डेथ में भी मुकाबला एक एक की बराबरी पर रहा, जहां निर्णायक मंडल द्वारा झारखंड टीम द्वारा मिस्कंडक्ट के कारण उत्तर प्रदेश को विजेता एवं झारखंड को उपविजेता घोषित किया गया। रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, आमघाट पर आयोजित कांस्य पदक मुकाबले में पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से पराजित किया। इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल में मेजबान उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 1-0 व दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने पंजाब को 3-2 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजन समिति की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत व विशाल कुमार आदि ने निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Tags