स्वास्थ्य क्षेत्र में मार्गदर्शिका 'सही' और 'बोध' नामक एप मंगलवार को होगा लॉन्च

युगवार्ता    16-Feb-2026
Total Views |
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा


नई दिल्ली, 16 फ़रवरी (हि.स.)। भारत एआई इंपैक्ट समिट में मंगलवार को स्वास्थ्य क्षेत्र की मार्गदर्शिका सही और बोध नामक एप जारी किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहलों सही और बोध का शुभारंभ करेंगे।

ये दोनों पहलें भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित, पारदर्शी और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में उपयोगी होगा।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्वास्थ्य देखभाल में एआई के लिए राष्ट्रीय मार्गदर्शिका सही (स्ट्रैटेजी फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर फॉर इंडिया) का उद्देश्य भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में एआई के सुरक्षित, नैतिक, साक्ष्य आधारिता और समावेशी उपयोग को सक्षम बनाना है। इस पहल के तहत एआई समाधान के गवर्नेंस और डेटा प्रबंधन पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

एआई मॉडल के सत्यापन, तैनाती और निगरानी की रूपरेखा तय की जाएगी।

राज्यों और स्वास्थ्य संस्थानों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के अनुरूप एआई अपनाने में सहायता मिलेगी।

बोध (बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लैटफॉर्म फॉर हेल्थ एआई ) एप पारदर्शी मूल्यांकन प्लेटफॉर्म

है, जिसे आईआईटी कानपुर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है।

यह गोपनीयता-सुरक्षित रखने के लिए बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न वास्तविक स्वास्थ्य डेटा सेट्स पर एआई मॉडलों का सघन मूल्यांकन करने में सक्षम है और वह भी मूल डेटा साझा किए बिना।

यह प्लेटफॉर्म आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाना,

गुणवत्ता को मजबूत करना, जिम्मेदार एआई तैनाती सुनिश्चित करना,

हेल्थ एआई इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags