भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

युगवार्ता    16-Feb-2026
Total Views |

चंडीगढ़, 16 फ़रवरी (हि.स.)। भारत-पाक सीमा पर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। यह निर्णय मौसम में आए बदलाव के चलते लिया गया है।

प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने साेमवार काे बताया कि अब यह सेरेमनी शाम 5 बजे शुरू होगी, जबकि पहले इसका समय शाम 4:30 बजे निर्धारित था। अरुण महाल के अनुसार गर्मियों के मौसम में सूर्यास्त का समय बदल जाता है, जिसके चलते झंडा उतारने की प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सही समय पर पूरा करने के लिए सेरेमनी के समय में संशोधन करना आवश्यक था। इसी कारण अब परेड आधा घंटा देरी से, यानी शाम 5 बजे शुरू की जाएगी। अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर दिन हजारों की संख्या में लोग इस भव्य आयोजन को देखने पहुंचते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Tags