हरियाणा के मंत्रियों ने नितिन नवीन से मुलाकात की

युगवार्ता    17-Feb-2026
Total Views |
हरियाणा के तीन मंत्रियों से मुलाकात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन


नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा के मंत्रियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मंगलवार को मुलाकात की। इनमें हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्रियों ने बताया कि मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लेकर बातचीत हुई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags