तारिक रहमान के 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ, तीन महिलाओं को स्थान; राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी बने मंत्री

युगवार्ता    17-Feb-2026
Total Views |
तारिक कीशपथ


ढाका, 17 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के साथ प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया। इस मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री सहित 26 पूर्ण मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल हैं। कुल 50 सदस्यों में केवल तीन महिलाओं को स्थान मिला है, जिनमें एक पूर्ण मंत्री और दो राज्य मंत्री हैं।

पूर्ण मंत्री के रूप में अफरोजा खानम रीता को शामिल किया गया है, जबकि फर्जाना शारमिन पुतुल और शामा ओबायद को राज्य मंत्री बनाया गया है। नई मंत्रिपरिषद में निवर्तमान अंतरिम सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान को भी स्थान दिया गया है। उन्हें तकनीकी विशेषज्ञ कोटे के तहत मंत्री बनाया गया है।

तकनीकी विशेषज्ञ कोटे का प्रावधानबांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 56(2) के अनुसार प्रधानमंत्री ऐसे व्यक्तियों को भी मंत्री नियुक्त कर सकते हैं जो संसद सदस्य न हों। हालांकि उनकी संख्या मंत्रिपरिषद की कुल संख्या के दसवें हिस्से से अधिक नहीं हो सकती। इस प्रावधान को तकनीकी विशेषज्ञ कोटा कहा जाता है और इसके तहत किसी विशेष क्षेत्र के विशेषज्ञ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है।

स्थानीय समयानुसार अपराहन 3:30 बजे ढाका स्थित संसद भवन के दक्षिण प्रांगण में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें शपथ बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद साहाबुद्दीन ने दिलाई। इसके बाद अन्य मंत्रियों को भी राष्ट्रपति ने अलग-अलग शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि 2001 से 2006 तक बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार रही थी। उस समय प्रधानमंत्री तारिक रहमान की माता और दिवंगत नेता खालिदा जिया थीं। लगभग 20 वर्ष बाद पुनः पार्टी सत्ता में लौटी है। मंत्रिमंडल में 17 सदस्य नए हैं, जबकि 24 राज्य मंत्री पहली बार इस पद पर नियुक्त हुए हैं। स्वयं प्रधानमंत्री तारिक रहमान भी पहली बार मंत्री बने हैं।

चुनाव परिणाम और महिला प्रतिनिधित्व299 सदस्यीय राष्ट्रीय संसद में 212 सीटों पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को विजय मिली है। इस बार संसद में केवल सात महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं, जिनमें छह उसी दल से और एक निर्दलीय हैं। इससे पूर्व 2014 में 18, 2018 में 23 और 2024 में 19 महिलाएं संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं।

प्रमुख मंत्री और राज्य मंत्रीप्रधानमंत्री के अलावा जिन प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, आमिर खुसरु महमूद चौधरी, इकबाल हसन महमूद टुकु, सलाहुद्दीन अहमद, हाफिज उद्दीन अहमद, अब्दुल अव्वाल मिंटू, एजेएम जाहिद हुसैन, मिजानुर रहमान मिनु, मोहम्मद असादुज्जमान, अफरोजा खानम रीता, निताई राय चौधरी और अरिफुल हक चौधरी शामिल हैं।

राज्य मंत्रियों में एम राशिदुज्जमान मिल्लात, अनिंद्य इस्लाम अमित, शरीफुल आलम, मीर शाहे आलम, फरहाद हुसैन आजाद, शामा ओबायद, काइसार कमाल, जोनायेद साकी, जकारिया ताहेर सुमन, इशराक हुसैन, अमिनुर रशीद यासिन, फर्जाना शारमिन पुतुल और नुरुल हक नुर प्रमुख हैं। तकनीकी विशेषज्ञ कोटे से अमिनुल हक को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिलशपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए, जबकि पाकिस्तान की ओर से योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री अहसन इकबाल चौधरी ने भाग लिया।

नई सरकार के गठन के साथ बांग्लादेश में राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखा जा रहा है।

किसे मिला कौन सा मंत्रालयबीएनपी ने मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की मंत्रालयवार सूची जारी की है है। इसके अनुसार--

पूर्ण मंत्री

1. एम रशिदुज्जमान मिल्लात – बेसामरिक विमान परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय

2. खलीलुर रहमान – विद्युत, ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्रालय

3. मोहम्मद शरीफुल आलम – वाणिज्य मंत्रालय

4. शामा ओबायद इस्लाम – उद्योग मंत्रालय

5. सुल्तान सलाहुद्दीन टुकु – कृषि मंत्रालय

6. बैरिस्टर काइसार कमाल – भूमि मंत्रालय

7. फरहाद हुसैन आजाद – जल संसाधन मंत्रालय

8. मोहम्मद आसादुज्जमान – युवा एवं खेल मंत्रालय

9. शफीकुर आलम भुइयां – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

10. अरिफुल हक चौधरी – प्रवासी कल्याण एवं विदेशी रोजगार मंत्रालय

11. जहीर उद्दीन स्वपन – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

12. मोहम्मद अमीनुर रशीद – मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय

13. अफरोजा खानम – बेसामरिक विमान परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय

14. मोहम्मद शाहिद उद्दीन चौधरी एनी – जल संसाधन मंत्रालय

15. अमानुल हक मिनन – शिक्षा मंत्रालय

16. सैयद मोहम्मद इब्राहिम – सड़क परिवहन एवं सेतु मंत्रालय

17. मीर शाहे आलम – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्रालय

18. मोहम्मद जुनैद अब्दुर रहीम साकी – वित्त मंत्रालय

19. इशराक हुसैन – मुक्तিযोद्धा विषयक मंत्रालय

20. फर्जाना शारमिन – महिला एवं बाल विषयक मंत्रालय

21. खोंडकार मोशर्रफ हुसैन – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

22. डॉ. ए एन एम एहसानुल हक मिलन – शिक्षा मंत्रालय

23. सैयद मोहम्मद सामीउल हक – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

24. फखरुल माहबूब अनाम – डाक, दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

25. शेख रबिउल आलम – सड़क परिवहन एवं सेतु मंत्रालय

राज्य मंत्री

1. अनिंद्य इस्लाम – वस्त्र एवं जूट मंत्रालय

2. निताई राय चौधरी – पर्वतीय चट्टग्राम विषयक मंत्रालय

3. मोहम्मद अब्दुल बारी – जन प्रशासन मंत्रालय

4. मीर शाहे आलम – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्रालय

5. अमिनुल हक – तकनीकी विशेषज्ञ कोटा (कृषि मंत्रालय से संबद्ध)

6. नुरुल हक नुर – कृषि मंत्रालय

7. जकारिया ताहेर – गृह मंत्रालय

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Tags