श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम

युगवार्ता    18-Feb-2026
Total Views |
श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग  पर मिली आईईडी,  सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया


श्रीनगर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर‑बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को आतंकवादियों द्वारा लगाया गया तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) सुरक्षाबलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह लगभग 7 बजे, नरबल के पास राजमार्ग किनारे एक ब्रीफकेस रखा हुआ देखा गया। इसे संदिग्ध मानते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और राजमार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया।

फौरन बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के बाद बम निरोधक दस्ते ने कोई नुकसान हुए बिना आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

राजमार्ग पर यातायात कुछ समय बाद पुनः बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आईईडी किसने और किस उद्देश्य से लगाया था।

यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि समय‑समय पर इलाके में ऐसी आतंकवादी साजिशें सामने आती रहती हैं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Tags