
नई दिल्ली, 18 फ़रवरी (हि.स.)। यूरोपीय देश स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.जितेन्द्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंच गए। उनका स्वागत डॉ.जितेन्द्र सिंह ने किया।
प्रवक्ता ने बताया कि एआई शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की उपस्थिति भारत और स्लोवाक गणराज्य के करीबी और विस्तारित संबंधों को और गहरा करेगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी