भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत

युगवार्ता    19-Feb-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ से मुलाकात करते हुए।


नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ से गुरुवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि यहां हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का साधन बनाने पर विचार साझा किए। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की वार्ताओं के निष्कर्ष का स्वागत किया और इसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता जताई।

दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड्स के बीच प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को और मजबूत करने तथा आर्थिक साझेदारी में नए अवसरों का लाभ उठाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags