भारत-मॉरीशस ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की प्रतिबद्धता जताई

युगवार्ता    20-Feb-2026
Total Views |
नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र नवीनचंद्र रामगुलाम द्विपक्षीय बैठक करते हुए।


नई दिल्ली, 20 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस उन्नत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच उभरती तकनीकों का उपयोग कर दोनों देशों के लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। बैठक में विशेष आर्थिक पैकेज के तहत हो रही प्रगति की समीक्षा भी की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि यह सहयोग विजन महासागर और भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति के अनुरूप है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags