जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन

युगवार्ता    20-Feb-2026
Total Views |
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन


श्रीनगर, 20 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने कहा कि कुपवाड़ा (उत्तरी कश्मीर) के नौगाम सेक्टर में टीएमजी (टूट मार गली) में दोपहर के आसपास संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ जब पीओके चौकियों ने भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। कुछ देर बाद गोलीबारी बंद हो गई। उन्होंने आगे बताया कि कोई जानमाल का नुकसान या चोट नहीं आई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Tags