
नई दिल्ली, 20 फ़रवरी (हि.स.)।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. सिंगकों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने मेघालय के विकास और जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। राष्ट्रपति ने दिवंगत सांसद के परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सिंगकों को मेघालय की जनता की सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का गुरुवार शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे शिलॉन्ग में एक दोस्ताना फुटसल सत्र के दौरान खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी