सीआरपीएफ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, असम बटालियन मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास

युगवार्ता    21-Feb-2026
Total Views |
भारत-बांग्लादेश सीमा पर कछार जिले में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। Amit Shah


गुवाहाटी, 21 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह 11 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेंगे। सीआरपीएफ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बलों में से एक है और आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दोपहर 2:30 बजे शाह कछार जिले में 10वीं असम बटालियन के मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करना और परिचालन क्षमता को बढ़ाना है।

दोनों कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के जवानों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags