22 फरवरी 1997 का दिन आधुनिक विज्ञान के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान के शोधकर्ताओं ने पहली बार किसी वयस्क कोशिका से एक स्तनधारी जीव का सफल क्लोन बनाने की घोषणा की। इस उपलब्धि को उस दशक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक घटनाओं में से एक माना गया। ‘डॉली’ नाम की यह क्लोन भेड़ दरअसल 05 जुलाई 1996 को पैदा हुई थी लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा सात महीने बाद फरवरी 1997 में की गई।
हालांकि इससे पहले भी क्लोनिंग के प्रयोग किए गए थे लेकिन वे भ्रूण कोशिकाओं तक ही सीमित थे। डॉली का जन्म इसलिए ऐतिहासिक था क्योंकि पहली बार किसी वयस्क (सोमैटिक) कोशिका का उपयोग कर एक पूर्ण जीव तैयार किया गया। इस प्रयोग ने साबित किया कि परिपक्व कोशिकाओं को दोबारा प्रोग्राम कर पूरा जीव बनाया जा सकता है, जिसने आनुवंशिकी और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए।
डॉली लगभग सात वर्ष तक जीवित रही और फरवरी 2003 में उसकी मृत्यु हो गई। आज उसका संरक्षित शरीर स्कॉटलैंड के नेशनल म्यूजियम ऑफ स्कॉटलैंड में रखा गया है, जहां लोग विज्ञान की इस अनूठी और ऐतिहासिक उपलब्धि को करीब से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम
1495 - फ्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर क़ब्ज़ा किया।
1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 - अफगानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
1992 - खार्तूम में हजारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
1996 - जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1996 - स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
1998 - जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
2005 - ईरान में आये जबरदस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
2005 - दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 - समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
2008 - ब्रिटेन व फ्रांस ने ईरान के खिलाफ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
जन्म
1732 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
1856 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
1878 - मुकुन्द दास - भारतीय बांग्ला भाषा के कवि, गीतकार, संगीतकार और देशभक्त थे।
1885 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1889 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
1906 - हुमायूं कबीर- भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ
1906 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1908 - कमला चौधरी - महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं।
1913 - एम. हमीदुल्ला बेग - भारत के भूतपूर्व 15वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1914 - देवकान्त बरुआ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1920 - कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1922 - एस. एच. रजा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
1949 - लालदुहोमा - मिजोरम के मुख्यमंत्री।
निधन
1556 - नसीरुद्दीन हुमायूं- मुगल सम्राट
1847 - नरसिम्हा रेड्डी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1944 - कस्तूरबा गाँधी- महात्मा गांधी की धर्मपत्नी जो 'बा' के नाम से विख्यात हैं।
1956 - बिजन कुमार मुखरीजा - भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश रहे।
1958 - अबुल कलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
1978 - एच. वी. आर. आयंगर - भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।
1982 - जोश मलीहाबादी- प्रसिद्ध उर्दू कवि
1993 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2023 - कनक रेले - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और शिक्षाविद थीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा