टॉप 10 में शामिल 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 63 हजार करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

युगवार्ता    22-Feb-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 22 फ़रवरी (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा लार्सन एंड टूब्रो और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को हुआ। इसी तरह दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस नुकसान उठाने के मामले में दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल चार कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल को हुआ।

इस सप्ताह के कारोबार के दौरान लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 63,478.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 38,752.29 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच हुए कारोबार के दौरान लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 28,523.31 करोड़ रुपये बढ़ कर 6,02,552.24 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 16,015.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,22,581.56 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 9,617.56 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 14,03,239.48 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 5,977.12 करोड़ रुपये उछल कर 5,52,203.92 करोड़ रुपये के स्तर पर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,142.36 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 6,40,387 करोड़ रुपये के स्तर पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 202.99 करोड़ रुपये बढ़ कर 19,21,678.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप सोमवार से शुक्रवार के कारोबार के बाद 15,338.66 करोड़ रुपये घट कर 11,27,705.37 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 14,632.10 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,97,346.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा इंफोसिस का मार्केट कैप 6,791.58 करोड़ रुपये गिर कर 5,48,496.14 करोड़ रुपये के स्तर पर और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 1,989.95 करोड़ रुपये की कमी के साथ 9,72,053.48 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,21,678.78 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 14,03,239.48 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,27,705.37 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 11,22,581.56 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,97,346.67 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 9,72,053.48 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 6,40,387 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 6,02,552.24 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,52,203.92 करोड़ रुपये) और इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,48,496.14 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags