टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने सीसीएसआईटी को पांच विकेट से हराकर बना चैम्पियनशिप

युगवार्ता    23-Feb-2026
Total Views |
टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने सीसीएसआईटी को 5 विकेट से हराकर चैम्पियनशिप कब्जाई


मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। टीएमयू में आयोजित इंटरकालेजिएट क्रिकेट चैम्पियनशिप में सोमवार को हुए फाइनल में टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने सीसीएसआईटी को पांच विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीसीएसआईटी की टीम 17.4 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। फिजिकल एजुकेशन की ओर से सैफ ने तीन, कृष्णा और अभिषेक सांगवान ने दो-दो विकेट झटके। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिजिकल एजुकेशन की टीम ने 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाकर जीत दर्ज की। सुजल ने नाबाद 37 रन का योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags