


नई दिल्ली, 24 फ़रवरी (हि.स.)। युवा कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा यह लोकतंत्र को दबाने का प्रयास है।
यहां युवा कांग्रेस मुख्यालय में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय महासचिवों, सचिवों और विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और टी-शर्ट उतारकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरपाल चुदुषमा ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। किसानों, युवाओं और उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर सच्चाई को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी गलत है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर