अश्लील कंटेंट पर सरकार सख्त, पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म किए ब्लॉक

युगवार्ता    24-Feb-2026
Total Views |
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय


नई दिल्ली, 24 फ़रवरी (हि.स.)।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई।

बंद किए गए प्लेटफॉर्म्स में मूड एक्स वी आई पी, कोयल प्ले प्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म आईटी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और बिना उचित कंटेंट मॉडरेशन के अश्लील सामग्री उपलब्ध करा रहे थे। सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए इन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।

मंत्रालय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags