पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी का आईपीओ पहले दिन 59 फीसदी सब्सक्राइब

युगवार्ता    24-Feb-2026
Total Views |
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स)। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को बोली के पहले दिन ही 0.59 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो इस आईपीओ के लिए योग्य संस्थागत खरीदार और खुदरा निवेशक की जबरदस्त मांग को दिखाता है।

स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इस इश्यू को ऑफर किए गए 57,06,235 इक्विटी शेयरों के मुकाबले 33,83,712 इक्विटी शेयरों की बोली मिलीं। आंकड़ों के मुताबिक योग्य संस्थागत क्रेता (क्यूआईबी) और खुदरा भाग 0.92 गुना और 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) भाग 0.07 गुना सब्सक्राइब हुआ।

पीएनजीएस रेवा डायमंड लिमिटेड ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशक से लगभग 170.6 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों में हिस्सा लेने वाले कुछ बड़े संस्थानों में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरिशस, सोसाइटी जेनरल, एस्टॉर्न कैपिटल वीसीसी-आर्वेन, अंजय एजलेस एआईएफ फंड, और होलानी वेंचर कैपिटल फंड-1 शामिल हैं। 10 रुपये फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ 26 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags