मुख्यमंत्री ने 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026' का लोगो किया जारी

युगवार्ता    25-Feb-2026
Total Views |
दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026' का लोगो जारी करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राजधानी को एक नई वैश्विक पहचान देते हुए 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (आईएफएफडी) 2026' का आधिकारिक लोगो जारी किया।

राजधानी में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री ने इस लोगो को लॉन्च करते हुए इसे दिल्ली की रचनात्मक यात्रा का एक ऐतिहासिक प्रतीक बताया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, पद्मश्री मनोज जोशी, अभिनेता अर्जुन कपूर, निम्रत कौर, दिव्या दत्ता और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

लोगो के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगो राजधानी को वैश्विक सिनेमा और रचनात्मक उद्योग के केंद्र के रूप में स्थापित करने की स्पष्ट दिशा दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय फिल्म संवाद, नवाचार और रचनात्मक सहयोग के एक सशक्त मंच से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Tags