अल्मोड़ा के बसौली में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

युगवार्ता    26-Feb-2026
Total Views |
दुर्घटनाग्रस्त कार्य से एसडीआरएफ रेस्क्यू करती।


अल्मोड़ा, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौकी ताकुला क्षेत्रांतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप गुरुवार शाम एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो एक बारात से लौटकर अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे।डीसीआर अल्मोड़ा से सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार वाहन (ब्रेज़ा संख्या डीएल-9 सीबीएच-8402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।एसडीआरएफ ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को मुख्यमार्ग तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों का विवरणजया देवी पत्नी महेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागेश्वर।गोपाल आर्य पुत्र शेर राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडें (ताकुला)।संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।महेश आर्य पुत्र जसवंत, उम्र 25 वर्ष।अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी दिल्ली।

मृतकों का विवरणमंजू देवी पत्नी गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।दिनेश चंद्र पुत्र तिल राम, उम्र 50 वर्ष।रोहन पुत्र महेश आर्य, उम्र 11 माह।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Tags