नागपुर कारखाने विस्फोट: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

युगवार्ता    01-Mar-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की गयी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक कारखाने में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घटना में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags