ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के 25वें स्थापना दिवस पर आरसीओ पोर्टल का किया शुभारंभ

युगवार्ता    01-Mar-2026
Total Views |
बीईई 25 लोगो का अनावरण


नई दिल्ली, 01 मार्च ( हि.स.)। ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भारत की अग्रणी संस्था ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में रविवार को अपने 25वें स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

इस दौरान बीईई 25 लोगो का अनावरण, बीईई स्टार लेबल मोबाइल ऐप और आरसीओ पोर्टल का शुभारंभ किया।

विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने एक कहावत, “इलाज से बेहतर रोकथाम है,” का स्मरण करते हुए कहा कि बीईई विद्युत क्षेत्र के लिए एक निवारक संस्था के रूप में कार्य करता है। आज बचाई गई बिजली की प्रत्येक इकाई अतिरिक्त उत्पादन क्षमता की आवश्यकता को कम करने और उत्सर्जन को घटाने में सीधे तौर पर योगदान देती है। ऊर्जा-कुशल प्रथाओं को अपनाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने देश में ऊर्जा दक्षता पहलों को आगे बढ़ाने में बीईई के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत ने 2005 के स्तर से अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की उत्सर्जन तीव्रता में 36 प्रतिशत की कमी की है और 2030 के लक्ष्य से पहले ही 52 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित स्थापित क्षमता हासिल कर ली है।

मंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा खपत दायित्व (आरसीओ) प्रदर्शन उपलब्धि और व्यापार (पीएटी) योजना कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना (सीसीटीएस) में संक्रमण कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता (सीएएफई) एमएसएमई के लिए एडीईटीआई योजना मानक और लेबलिंग (एस एंड एल) कार्यक्रम ऊर्जा संरक्षण और सतत भवन संहिता (ईसीएसबीसी) और परिवहन क्षेत्र दक्षता उपायों सहित प्रमुख बीईई पहलों के तहत प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने बढ़ती मांग गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के विस्तार और बढ़ते डिजिटलीकरण से चिह्नित भारत के ऊर्जा परिदृश्य के बदलते स्वरूपों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने ऊर्जा दक्षता को भारत का प्रथम ईंधन ऊर्जा सुरक्षा वहनीयता और स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रमुख साधन बताया।

25वें स्थापना दिवस समारोह ने सतत विकास राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के चालक के रूप में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बीईई के निरंतर संकल्प की पुष्टि की ।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्रालयों राज्य सरकारों राज्य नामित एजेंसियों (एसडीए) और सहयोगी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags