नेपाल ने मध्यपूर्व में कूटनीति व संवाद के जरिए शांति स्थापित करने पर जोर दिया

युगवार्ता    01-Mar-2026
Total Views |
नेपाल का विदेश मंत्रालय


काठमांडू, 01 मार्च (हि.स.)। नेपाल ने मध्यपूर्व में जारी तनाव को कूटनीति और संवाद के माध्यम से सुलझाने के लिए सभी पक्षों से आग्रह किया है।नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को संयम बरतने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नेपाल सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर निकटता से नजर रखे हुए है। सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने के महत्व को दोहराया। नेपाल ने प्रभावित देशों में बड़ी संख्या में कार्यरत नेपाली श्रमिकों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए उनसे सुरक्षित रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने तथा नेपाली दूतावासों के साथ नियमित संपर्क में रहने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags