राष्ट्रपति मुर्मु ने विभिन्न राज्यों के सांसदों की मेजबानी की

युगवार्ता    10-Mar-2026
Total Views |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा का अभिवादन करते हुए साथ में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण


नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के सांसदों की मेजबानी की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने आपसी संवाद किया और विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु समय-समय पर अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं, ताकि राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद और सहयोग को और मजबूत किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags