सोनीपत : किसान संजय की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में चलाया था ट्रैक्टर

युगवार्ता    10-Mar-2026
Total Views |
राहुल गांधी का साेनीपत पहुंचने पर स्वागत करते ग्रामीण


सोनीपत में किसान संजय के घर में महिलाओं से शादी की रस्मों की जानकारी लेते राहुल गांधी


राहुल गांधी ने किसान की बेटी काे उपहार में दिया एलईडी टीवी

चंडीगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। लोकसभा में नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी सोनीपत के गांव मदीना निवासी संजय

की बेटी की शादी में शामिल हाेने पहुंचे। राहुल गांधी वहां करीब एक घंटा रूके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा खाया और महिलाओं के शादी वाले गीत भी सुने। संजय वही किसान है, जिसके खेत पर वर्ष 2023

में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से जुताई की थी।

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल

गांधी मंगलवार सुबह लगभग सवा दस बजे आधा एकड़ जमीन के मालिक संजय की

बेटी की शादी में शामिल हाेने के लिए सोनीपत के गांव मदीना पहुंचे। किसान संजय की बेटी तनु ने

बीकॉम तक की पढ़ाई की है और मंगलवार की रात उसकी बारात रोहतक से आएगी। तनु का होने वाला

पति क्रिकेटर है तथा अपना काम करता है।

संजय की पत्नी सुनीता ने राहुल गांधी को चूरमा

व दूध दिया। राहुल जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों

के बीच बैठे। इस दौरान बगल में बैठी महिलाएं शादी के मंगल गीत गाती रहीं और राहुल बीच-बीच

में गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे। उन्हें मिठाइयों के साथ बालूशाही ही भी

परोसी गई। जिसे देखकर राहुल ने उसके बारे में पूछा।

किसान संजय ने बताया कि वह 25

फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली पहुंच कर राहुल गांधी को शादी का

न्योता देकर आए थे। उन्हें उम्मीद

नहीं थी कि राहुल उनके घर आएंगे। वर्ष 2023 में संजय ने राहुल गांधी को सहज ही बताया

था कि बेटी की शादी में बुलाएंगे तो जरूर आना। राहुल गांधी ने उस बात को याद रखा। राहुल गांधीने यहां आने से पहले सोमवार की

रात तनु को शादी के उपहार के रूप में 55 इंचका एलईडी टीवी भेजा था। मंगलवार को

उन्होंने तुन को शगुन भी दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Tags