समानुपातिक प्रणाली में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 58 सीटें मिलने की संभावना

युगवार्ता    11-Mar-2026
Total Views |
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने और नेता बालेन शाह


काठमांडू, 11 मार्च (हि.स.)। नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए जारी मतगणना के आधार पर समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

समानुपातिक मतगणना के आधार पर किए गए प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पार्टी को समानुपातिक प्रणाली के तहत लगभग 58 सीटें मिलने की संभावना है। इसी तरह नेपाली कांग्रेस को लगभग 20 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) को समानुपातिक प्रणाली के तहत लगभग 16 सीटें मिल सकती हैं।

इसके अलावा नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को करीब 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। उधर हर्क साम्पांग के नेतृत्व वाली श्रम संस्कृति पार्टी और राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी को समानुपातिक प्रणाली के तहत लगभग 4–4 सीटें मिलने का अनुमान है। समानुपातिक मतों की गणना अब लगभग समाप्त हो चुका है। अब तक प्राप्त नतीजों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 51.45 लाख से अधिक वोट मिले हैं, जबकि नेपाली कांग्रेस को 17.54 लाख, यूएमएल को 14.51 लाख और नेकपा को 8.08 लाख मत प्राप्त कर लिया है। मतगणना पूरा होने के बाद अंतिम परिणाम निर्वाचन आयोग आधिकारिक रूप से घोषित करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags